Tuesday, February 17, 2026

भारतीय लड़किया ज़िंदाबाद

तुमने परचम लहराया।
नहीं कम किसी से बतलाया।
जीत-जीत कर हर पारी।
कौशल अपना दिखलाया।
कौन कहे तुम सबल नहीं।
बेटों की भांति प्रबल नहीं।
झंझावातों से लड़ने वाली।
तुम सिंहों से भिड़ने वाली।
शक्ति का तुम महापुंज हो।
हुंकारों का महागुंज हो।
जो कमतर तुमको आंक रहें।
जो हेय दृष्टि से बांच रहें।
उनको तुम बतलाती आईं।
औकात सदा दिखलाती आईं।
तुमने नभ को झुका दिया है।
 दुनिया को ये बता दिया है।
हर जंग में जितनी वाली हो।
देश हित में मिटने वाली हो।
तुम रोटी गोल भी बना रहीं।
गोल गेंद भी उड़ा रहीं।
तुम अस्त्र-शस्त्र में निपुण हो।
बिटिया तुम परिपूर्ण हो।
               ऋतु गोयल

No comments:

Post a Comment