Saturday, April 6, 2019

स्वामी विवेका नन्द


अंश था परमहंस का
जान के विवेक गुरु ने
विवेकानंद बना दिया
प्यासे एक शिष्य को
ब्रह्मानन्द  बना दिया
कौशल्य था शब्द को ब्रह्म कर दिया
जगत में उन्नत अपना  धर्म कर दिया
जीत लिया मन सबका संबोधन से
पा लिया अमरत्व अपने उद्बोधन से
संतों का संत वो महंत था
सच्चा एक जग में अरिहंत था
साँसों की गागर को वो सागर कर गया
गा-गा के यश माँ को उजागर कर गया
धर्म के मर्म को
ऐसा वो बो गया
नरेंद्र बस नरेंद्र नहीं
अमरेन्द्र हो गया
      
          मेरे जीवन प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानन्दन की जन्म भूमि कोलकाता की मिट्टी की  खुशबू अब भी मुझे महकाती है।थोड़ा ही सही उनके जैसा कुछ-कुछ बनाती है।
         उनको कोटि-कोटि हिर्दय से नमन।
                                             ऋतु गोयल

No comments:

Post a Comment